सीएम के बेटे वैभव यादव के जन्मदिन पर 21 ब्राह्मणों ने किया सिद्धेश्वर महादेव का जलअभिषेक
सिद्धविजय हनुमान फाउंडेशन ने की दीर्घायु की कामना, शहर के प्रमुख चौराहों पर जरूरतमंदों को बांटा भोजन

उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पुत्र और उज्जैन बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट वैभव यादव के जन्मदिन पर श्री सिद्धविजय हनुमान फाउंडेशन ने उनके स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन की कामना की। इस उपलक्ष्य में भगवान श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में 21 ब्राह्मणों द्वारा जलअभिषेक और विशेष पूजा-अर्चना की गई।
पूजन कार्यक्रम आचार्य पुजारी नीरज चतुर्वेदी नन्नू गुरु के सानिध्य में संपन्न हुआ। धार्मिक अनुष्ठान के पश्चात शहर के प्रमुख चौराहों पर निराश्रितों और जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया गया।
पुजारी नीरज चतुर्वेदी ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी वैभव यादव के जन्मदिन पर भगवान सिद्धेश्वर की आराधना कर उनकी लंबी उम्र की कामना की गई है। उन्होंने बताया कि वैभव यादव अपने सरल और सौम्य स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। हालांकि वे इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके, लेकिन उनके उत्तम स्वास्थ्य के लिए विशेष प्रार्थना की गई।
आयोजन में मुख्य रूप से युवा समाजसेवी पुजारी नीरज चतुर्वेदी नन्नू गुरु, बजरंग दल के जिला पदाधिकारी जितेंद्र चौहान, अनिमेष ओझा, यश चौहान, सोहित भिलाला, सुमित दायमा, अनय चतुर्वेदी, पुजारी उपेंद्र चतुर्वेदी, पुजारी वेदांश चतुर्वेदी, पुजारी लोकेश चतुर्वेदी, तीर्थ पुरोहित वरिष्ठ मोटर वाला गुरु रवि भट्ट, नाहर वाला पंडा स्वप्निल शास्त्री, अभिनव शास्त्री, विवेक गुरु और गुनगुन गुरु सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण उपस्थित थे।



