धर्म-कर्म

मायापति हनुमान मंदिर में मना स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज का अवतरण दिवस

कार्तिक पूर्णिमा व प्रकाश उत्सव पर हुआ चरण पादुका पूजन, पंचामृत अभिषेक और भजन संध्या का आयोजन

उज्जैन। कार्तिक पूर्णिमा एवं प्रकाश उत्सव के साथ जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज के अवतरण दिवस पर श्री मायापति हनुमान मंदिर प्रांगण में धार्मिक आयोजन हुए। श्री मायापति हनुमान मंदिर सत्संग परिवार के सदस्यों द्वारा मंदिर प्रांगण स्थित गुरुदेव की चरण पादुका का पूजन एवं पंचामृत अभिषेक किया गया।

महोत्सव के अंतर्गत सत्संग और भजन संध्या का आयोजन भी किया गया। मंदिर के पुजारी गणेश राय ने बताया कि इस अवसर पर गुरुदेव के दीक्षार्थियों एवं अन्य भक्तों ने सत्संग का लाभ लिया।

आयोजन को सफल बनाने में गोपाल भावसार, संजय श्रीवास्तव, रजनीश तिवारी, यश राय, राहुल भाटी, और मनीष दशपुत्रे आदि का विशेष सहयोग रहा।

Related Articles

Back to top button