गपशप
जीएसटी सेमिनार में दी टैली प्राइम के नए रिलीज 7.2 के फीचर्स की जानकारी
टैक्स रिटर्न और जीएसटी अनुपालन के नए फीचर्स बताए

उज्जैन। रिच वाणिज्य वाटिका टैली एकेडमी की ओर से जीएसटी सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें संस्था के सॉफ्टवेयर मैनेजर शिवम और जाह्नवी ने 12 अक्टूबर 2026 को जारी टैली प्राइम के नए रिलीज 7.2 के नवीनतम फीचर्स की जानकारी दी।
सेमिनार में बताया गया कि इस नए रिलीज में जीएसटी अनुपालन, टैक्स रिटर्न, प्रिंटिंग टेम्पलेट्स और रोजमर्रा के कामकाज को आसान बनाने के लिए कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं।
कार्यक्रम में टैली बेंगलुरु से आए सुदीप सिंह और लघु उद्योग भारती के कोषाध्यक्ष राजेश माहेश्वरी उपस्थित रहे। संस्था के डायरेक्टर भूषण खुल्लर ने सभी का आभार माना।



