बनारस में टेडएक्स मंच पर उज्जैन के कुशाग्र आर्य का संबोधन, ट्रॉफी से सम्मान
अमलतास मेडिकल कॉलेज में प्रथम वर्ष के छात्र हैं कुशाग्र, आगामी बैठक में लायंस क्लब गोल्ड भी करेगा अभिनंदन

उज्जैन। सेठी नगर, वार्ड 52 निवासी और अमलतास मेडिकल कॉलेज में प्रथम वर्ष के छात्र कुशाग्र आर्य ने राष्ट्रीय स्तर के मंच पर शहर और जिले का गौरव बढ़ाया है। कुशाग्र को बनारस के विख्यात सनबीम भगवानपुर स्कूल में आयोजित टेडएक्स कार्यक्रम में स्पीच के लिए आमंत्रित किया गया था। 28 अक्टूबर 2026 को आयोजित इस कार्यक्रम में कुशाग्र ने ‘द रिपल इफेक्ट’ विषय पर 18 मिनट की स्पीच दी, जिसके बाद उन्हें मंच पर शॉल, श्रीफल और ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया गया।
लायंस क्लब गोल्ड के सचिव निशिकांत पंड्या ने प्रेस वार्ता में यह जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि शहर और जिले के लिए गौरव बनी इस उपलब्धि पर लायंस क्लब की आगामी बैठक में कुशाग्र को मंच पर सम्मानित किया जाएगा।
कुशाग्र सोशल नेटवर्किंग की दुनिया में भी जाना-माना नाम बन गए हैं। अध्यात्म से जुड़े उनके इंस्टाग्राम और यूट्यूब वीडियो युवा वर्ग में काफी पसंद किए जा रहे हैं तथा इंस्टाग्राम पर उनके हजारों प्रशंसक हैं। कुशाग्र की इस सफलता पर लायंस क्लब गोल्ड के अध्यक्ष गौतम शाह, वरिष्ठ लायन वीडीजी संजय सक्सेना, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. तपेश रॉय, लायन विवेक आर्य, पूर्व पार्षद अजय छाबड़ा, एडवोकेट नितेश जिनवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता नितिन बिलोने, सुनील गोठवाल तथा उज्जैन विकास प्राधिकरण के अमित श्रीवास्तव आदि ने बधाई प्रेषित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।



