गपशप

संविधान दिवस पर अधिवक्ता परिषद ने लगाई फोटो प्रदर्शनी, निर्माण के प्रसंग दर्शाए

अभिभाषक सभागृह में आयोजन, जिला प्रधान न्यायाधीश पी.सी. गुप्ता बोले- अधिकारों के साथ कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक रहें नागरिक

उज्जैन। संविधान दिवस पर 26 नवंबर को अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद की जिला इकाई ने अभिभाषक सभागृह में संविधान फोटो प्रदर्शनी लगाई। मुख्य अतिथि जिला प्रधान न्यायाधीश पी.सी. गुप्ता ने कहा कि संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है और प्रत्येक नागरिक को संविधान में निहित अधिकारों के साथ अपने कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक रहना चाहिए।

​कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद अतिथियों और अधिवक्ताओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसमें भारतीय संविधान के निर्माण, संविधान सभा की प्रमुख घटनाओं तथा संविधान के मूल्यों और आदर्शों से जुड़े चित्र व प्रसंग प्रदर्शित किए गए। वक्ताओं ने संविधान के प्रति सम्मान एवं संवैधानिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया। प्रदर्शनी का उद्देश्य नई पीढ़ी और आम नागरिकों को भारतीय संविधान की गौरवशाली यात्रा व मूल्यों से परिचित कराना रहा।

​इस अवसर पर मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद के सदस्य संदीप मेहता, जिला अभिभाषक सारवान, जिला लोक अभियोजक रविंद्र कुशवाहा, परिषद के जिला अध्यक्ष विशाल चौबे एवं जिला महामंत्री अजय पांडे सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भारत शर्मा ने किया।

Related Articles

Back to top button