समाज संसार

उज्जैन के अभिषेक अग्निहोत्री बने जन शिकायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष

राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने सौंपी जिम्मेदारी, भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन पर रखेंगे नजर

उज्जैन। भारतीय प्रशासनिक सुधार एवं जन शिकायत परिषद ने शहर के नमक मंडी क्षेत्र निवासी अभिषेक अग्निहोत्री को राज्य शिकायत समिति मध्य प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने की है।

अभिषेक अब सरकारी तंत्र में व्याप्त अनियमितताओं, कुप्रबंधन और भ्रष्टाचार पर नियंत्रण के लिए कार्य करेंगे।

परिषद के नियमानुसार उन्हें मानव अधिकार, नागरिक अधिकार, शिक्षा, बाल व महिला अधिकार और सूचना के अधिकार के संरक्षण का जिम्मा सौंपा गया है। इसके साथ ही उन्हें भ्रष्टाचार, अपराध, तस्करी, जाली मुद्रा और बाल श्रम जैसी अवैध गतिविधियों की गोपनीय जांच कर केंद्र व राज्य सरकार और जिला प्रशासन को रिपोर्ट सौंपने के लिए अधिकृत किया गया है।

Related Articles

Back to top button