धर्म-कर्म
राखी पर्व पर 28 अगस्त को बंद रहेगा दौलतगंज होलसेल किराना बाजार
मर्चेंट एसोसिएशन के संचालक मंडल की बैठक में लिया गया निर्णय

उज्जैन। रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में शुक्रवार 28 अगस्त 2026 को दौलतगंज होलसेल किराना बाजार में अवकाश रहेगा। दौलतगंज होलसेल किराना मर्चेंट एसोसिएशन के संचालक मंडल की बैठक में वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार यह निर्णय लिया गया है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय रोहरा और सचिव आशीष जैन ने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी राखी पर बाजार बंद रखा जाएगा। संस्था ने सभी थोक किराना व्यापारियों से अनुरोध किया है कि वे शुक्रवार को अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठान पूर्णतः बंद रखें और सपरिवार पर्व का आनंद लें।



