भजन संध्या और महामंगल आरती के साथ मना सत्य साई बाबा का 101वां जन्मोत्सव
जन्म शताब्दी महोत्सव, इंदौर के रवि किलेदार ने दी भजनों की प्रस्तुति

उज्जैन। श्री सत्य साई सेवा समिति की ओर से सत्य साई बाबा का जन्म शताब्दी महोत्सव एवं 101वां जन्मोत्सव मनाया गया। भरतपुरी स्थित सामाजिक शोध संस्थान के रामसखा गौतम हॉल में शाम 5.45 बजे से आयोजित कार्यक्रम में इंदौर के साई भक्त रवि किलेदार ने भजन संध्या की प्रस्तुति दी।
समिति के संयोजक शरद सिंह चौहान के अनुसार महोत्सव के दौरान वेद पाठ, भजन, संगीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम और उद्बोधन हुए। इसके बाद महामंगल आरती कर भोजन प्रसादी का वितरण किया गया। आयोजन में संजय तिवारी, जितेंद्र ठाकुर, अनिल शर्मा, रघुवंशी, श्रीजी बख्तारिया, अजय मेहता, शैलेंद्र भट्ट, पंकज गोयल, प्रेम शंकर शर्मा, ओमप्रकाश गोयल, संतोष बड़ोदिया, गौरी शंकर, सुभाष घोष, शैलेश जायसवाल, सारिका नारायणे, संगीता वर्मा, मनीष शर्मा, गायत्री जायसवाल, आशा निगम, दीपा शर्मा, रजनी बख्तारिया, राखी गोयल, गीता झालानी, पल्लवी शर्मा, शिखा नायडू, अंजली ठाकुर और श्रीमती पोरवाल सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।



