कंट्रोवर्शियल

महिला पर युवक के घर में घुसकर शादी और रुपए के लिए ब्लैकमेल करने का आरोप

शिव सेना गौ रक्षा न्यास व सर्व कल्याण बजरंग दल ने थाने पर प्रदर्शन कर एसपी के नाम सौंपा ज्ञापन

उज्जैन। जिले के तराना में वर्ग विशेष की एक महिला पर स्थानीय युवक के घर में घुसकर शादी का दबाव बनाने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए शिव सेना गौ रक्षा न्यास हिन्दूवादी संगठन व सर्व कल्याण बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाने पर विरोध प्रदर्शन किया। संगठनों ने जिला पुलिस अधीक्षक के नाम थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर महिला के विरुद्ध अपराध दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।
संगठनों के अनुसार मूल रूप से भोपाल निवासी और विगत कुछ वर्षों से तराना में रह रही वर्ग विशेष की महिला तराना निवासी शुभम पिता राधेश्याम मालवीय के घर मेहमान बनकर आई थी। आरोप है कि अब वह घर के अंदर रहकर पीड़ित युवक व परिवार को डराने-धमकाने, ब्लैकमेल करने और झूठी रिपोर्ट लिखवाने का दबाव बनाकर लाखों रुपए की मांग कर रही है।
संगठन ने आरोप लगाया कि महिला पहले से शादीशुदा है और चार अन्य हिन्दू युवकों को भी शिकार बनाकर उनसे मोटी रकम ले चुकी है। ज्ञापन में कहा गया कि पहले वर्ग विशेष के युवकों द्वारा जबरन धर्मांतरण व शादी का दबाव बनाकर नाबालिग लड़कियों और युवतियों को शिकार बनाया जाता था, अब महिलाओं द्वारा भी इस तरह की घटनाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है।
ज्ञापन सौंपते समय शिव सेना गौ रक्षा न्यास के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष सिंह चौहान, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राजकुमार झांझोट, सर्व कल्याण बजरंग दल के अध्यक्ष मुरली निगम, पप्पू नाथ मकवाना, राजू पहलवान, बंटी निगम, मानसिंह ठाकुर, लक्ष्मण सोलंकी, विकास गोयल, दिलीप प्रजापत सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। यह जानकारी राजकुमार झांझोट ने दी।

Related Articles

Back to top button