समाज संसार

शहीद अमृता देवी की स्मृति में नौलखी दुग्ध संघ केंद्र पर रोपे पौधे

भारतीय मजदूर संघ के पर्यावरण मंच का आयोजन, वनों के संरक्षण पर दिया जोर

उज्जैन। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध पर्यावरण मंच ने शहीद अमृता देवी की स्मृति में नौलखी स्थित दुग्ध संघ डेयरी के प्रशिक्षण केंद्र पर पौधारोपण किया। इस दौरान परिसर में आम, शहतूत, शमी, करंज, अमरूद, मीठी नीम, गुड़हल और जामुन सहित अन्य प्रजातियों के पौधे रोपे गए।

पर्यावरण मंच की जिला संयोजिका प्रेरणा मेहता ने अतिथियों का स्वागत कर 1730 में वृक्षों की रक्षा के लिए प्राण न्योछावर करने वाली अमृता देवी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। भामसं के विभाग प्रमुख सतीश शर्मा, दुग्ध संघ के महाप्रबंधक सुनील कुमार वर्मा, शिवचरण शर्मा और आदित्य नागर ने पौधारोपण के महत्व और पेड़ों के संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। सेवानिवृत्त वन एसडीओ शमशेर सिंह तोमर ने पेड़ों की कटाई से बढ़ते पर्यावरणीय असंतुलन पर चिंता जताते हुए वनों को बचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सतीश शर्मा ने की। मुख्य अतिथि सुनील कुमार वर्मा थे। विशेष अतिथि के रूप में दुग्ध संघ के सहायक महाप्रबंधक डीपी सिंह, रविंद्रपाल सिंह जादौन, शिवचरण शर्मा, आदित्य नागर और मनोहर गिरी उपस्थित थे। इस अवसर पर मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ठाकुर का जन्मदिन पुष्पहार और मोतीमाला पहनाकर मनाया गया, जिसके बाद सभी ने मिलकर पौधे रोपे। कार्यक्रम का संचालन मनीष कारपेंटर ने किया और आभार ओमप्रकाश यादव ने माना।

पौधारोपण कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ, मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ, सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी पेंशनर महासंघ और पर्यावरण मंच के सदस्य शामिल हुए। इनमें भामसं के जिलाध्यक्ष किशन सिंह शेखावत, मांगीलाल पाटीदार, महेशकांत व्यास, राजीव सिंह सेंगर, उदयभान सिंह यादव, विजय बैरागी, भावना नागर, विद्या जोशी, नवीन पाने, हिमांशु पसारे, रामसिंह बनिहार, तूफान सिंह शर्मा, रजनी सिसोदिया, बालमुकुंद बैरागी, शंकर सिंह चौहान, किरण कांत मेहता, आरके सिंह, आशुतोष मेहता, भारतभूषण मेहता, शिवाय मेहता, प्रियंका नागर, योगेंद्र सिंह सिसोदिया और रुक्मिणी मेहता सहित कई पर्यावरण प्रेमी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button